उत्तराखंड : चमोली हादसे के 12वें दिन झारखंड के लापता मजदूरों में से एक का शव मिला है। किस्को प्रखंड के बेटहट महुरांग टोली गांव के एक मजदूर विक्की भगत का शव गुरुवार को बरामद किया गया। विक्की बेटहट गांव के करमदास भगत का बेटा था। तपोवन जल विद्युत परियोजना के निर्माणाधीन टनल से विक्की का शव निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जम्मू के शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक SPO शहीद
इसे भी पढ़ें : भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल ने कह दी ऐसी, हर कोई है हैरान…
अब भी झारखंड के 13 मजदूर लापता हैं, इनमें लोहरदगा के 8 मजदूर हैं। चमोली के डॉक्टरों के अनुसार, विक्की भगत हादसे के बाद 7 दिनों तक टनल के अंदर जिंदगी से जंग लड़ता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत 5 दिन पहले ही हुई है। लापता मजदूरों में अब बोकारो का 1, लोहरदगा के 8 और रामगढ़ के 4 हैं।
लोहरदगा के ज्योतिष बाखला, सुनील बाखला, मजनूं बाखला, उर्बनुष बाखला, नेमहस बाखला, रवींद्र उरांव, दीपक कुजूर व प्रेम उरांव, रामगढ़ के मिथिलेश महतो, बिरसाय महतो, कुलदीप महतो व मदन महतो और बोकारो का अमृत कुमार अब भी लापता है।
इसे भी पढ़ें : दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, और घर से हो गई फरार, फिर हुआ ये…






