spot_img

सीनियर सर्जन की कार दुर्घटना में मौत, घंटों फंसा रहा शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा : भीषण सड़क दुर्घटना में डॉक्‍टर की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले डॉक्‍टर की पहचान श्याम नारायण साहू के रूप में हुई है। वह सिमडेगा सदर अस्पताल में सीनियर डॉक्टर सह सर्जन के रूप में कार्यरत थे। वह अपनी कार से ड्यूटी के लिए गुमला से सिमडेगा निकले थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गये। मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जामटोली के पास रविवार की देर रात की बतायी जा रही है। डॉ. श्याम नारायण साहू गुमला में रहते थे और ड्यूटी के लिए सिमडेगा आते थे।

Read More : बेटी के स्‍कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में बाप ने डाल दिये अश्‍लील वीडियो, फिर जो हुआ…

Read More : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो

दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे को तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि डॉ साहू इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। सिविल सर्जन ने कहा स्वास्थ्य महकमे को बड़ी क्षति हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित