PATNA : बालू लदा एक नाव फिर गंगा नदी में डूब गया। जिसमें 5 लोग लापता हो गये। नाव हादसा पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, नाव पर 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर मनेर से आ रहे थे। दुर्घटना के बाद 2 लोग तैर कर बाहर निकल गए। जबकि 6 लोगों को छठ घाट की सफाई कर रहे लोगों ने स्टीमर की मदद से बचा लिया गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह पिता भुवनेश्वर सिंह, कैलाश राय पिता सूरज राय, भूलेटन राय पिता रामबालक राय, धर्मेंद्र राय पिता भंगी राय और पप्पू राय पिता मुनि राय के रूप में हुई है। सभी मनेर के गांव महीनावा बगीचा के रहने वाले हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…
इसे भी पढ़ें : अचानक रोने-गिड़गिड़ाने लगा CI ऑफिस का मुंशी विकास… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : अजमेर जा रही बस, डंपर से टकराई, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार को जिंदा जला देने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धनतेरस के मौके पर PM मोदी का 75 हजार युवाओं को बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें :नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये










