Kohramlive Desk : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ किया। इसका मकसद देशभर में 10 लाख सरकारी पदों पर अगले एक साल में भर्ती किया जाना है। इसके तहत हर महीने 75,000 से ज्यादा पात्र लोगों की भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में पहले चरण की 75,000 भर्तियां हो चुकी हैं। नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, विभिन्न सरकारी एजेंसियां- जैसे कि SSC, UPSC, Railway इत्यादि समयबद्ध तरीके से इन भर्तियों को पूरा करेंगी। गौरतलब है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बना हुआ है। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीन मुद्दों में एक मुद्दा ‘बेरोजगारी’ को रखा है।
एनडीए सरकारें करेंगी रोजगार मेला
रोजगार मेले के शुभारंभ के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और राजग (NDA) के शासन वाली राज्य सरकारें और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित करने जा रहे हैं। दादरा और नागर हवेली, दमण और दीव, जम्मू-कश्मीर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाने हैं। यहां हजारों लोगों को आने वाले कुछ ही दिनों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने 10 साल पहले के हालात की चर्चा की और कहा कि आज सरकारी तंत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने ये भी कहा कि देश में कार्य संस्कृति बदल रही है। उन्होंने स्किल इंडिया अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाए जाने की जानकारी दी और ये स्वयंसहायता समूल, खादी की रोजगार देने में भूमिका की भी चर्चा की।
देश आत्मनिर्भर बनने की राह पर
पीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे Innovators, Entrepreneurs, उद्यमियों, किसानों, Services और Manufacturing से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।
स्टार्टअप भी दे रहे रोजगार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टरों में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर
इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : इंडिगो ने की 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा, जानिए रूट और फेयर
इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये
इसे भी पढ़ें : गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान










