Garhwa(Nityanand Dubey) : माओवादियों के सफाये में जुटे सुरक्षाबलों ने आज एक बार फिर बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को तगड़ा झटका दिया है। सुरक्षाबलों ने उनके द्वारा छुपा कर रखे गये ढेर सारे खतरनाक और जरूरी की चीजें बरामद की है। बरामद सामानों की लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है। माओवादियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ इलाके में जिला पुलिस और CRPF द्वारा चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली। सारा ऑपरेशन डीजीपी नीरज सिन्हा और IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर की मॉनिटेरिंग में चलाया जा रहा है।


यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों को टारगेट कर छुपा कर रखे गये शक्तिशाली बम, हैंड ग्रेनेट, डेटोनेटर,12 IID, VHF यूजर मैनुअल और जिंदा गोलियां बरामद कर सुरक्षाबलों ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। वहीं गोला-बारूद जुटाने के पीछे का मकसद ग्रामीणों का डराना-हड़काना भी है, ताकि उन्हें लगे कि अभी माओवादियों का खात्मा नहीं हुआ है। डीजीपी नीरज सिन्हा और IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर के मजबूत इरादे के बाद से माओवादियों का किला पूरी तरह से हिला है। CRPF, कोबरा और जिला पुलिस लगातार माओवादियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ इलाके में साझा अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने अबतक कई बड़ी कामयाबियां हासिल की है।
इसे भी पढ़ें : नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर
इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ












