spot_img

BMW की X1 SUV लॉन्च, कीमत चौंका सकती है, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : BMW (बीएमडब्ल्यू) ने तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में यह पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन और दो वैरिएंट्स X Line (एक्स लाइन) और M Sport (एम स्पोर्ट) में उपलब्ध है। 2023 BMW X1 एसयूवी की कीमतें 45.95 लाख रुपये से शुरू होकर 47.90 लाख रुपये तक है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कयास यह लगाया जा रहा है कि भारतीय बाजार में BMW X1 का मुकाबला Mercedes-Benz GLA (मर्सिडीज बेंज जीएलए), Audi Q3 (ऑडी क्यू3), Volvo XC40 (वॉल्वो एक्ससी40) और Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) जैसी कारों से होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2023 BMW X1 SUV का उत्पादन चेन्नई में BMW ग्रुप प्लांट में किया जायेगा। X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी। वहीं BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।

इंजन पावर और स्पीड

BMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 CC, 4-सिलेंडर, डीजल इंजन है। यह 145 BHP और 360 NM का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499 CC, तीन-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन है। यह 132 BHP और 230 NM का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह 9.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह दोनों इंजन 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

लुक और डिजाइन

बंपर स्पोर्टी दिखते हैं, ग्रिल थोड़ा बड़ा है, हेडलैम्प्स स्लीक हैं। वहीं एलईडी डीआरएल नए हैं। साइड में नये 18 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ नये रैपराउंड LED टेल लैंप हैं। नई BMW X1पिछली पीढ़ी की तुलना में 53 मिमी लंबी, 24 मिमी चौड़ी और 44 मिमी ऊंची है। BMW ने व्हीलबेस भी 22 मिमी बढ़ाया है। नई BMW X1 के इंटीरियर में भी अपडेट किया गया है। X1 में अब नया कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो नए X7 और 7 सीरीज जैसे मॉडल्स में देखने को मिलता है। डैशबोर्ड में अब स्लिम एसी वेंट्स हैं। केबिन ज्यादा अप-मार्केट दिखता है। होलस्ट्री में सेंसटेक परफोरेटेड मोचा और सेंसटेक परफोरेटेड ऑयस्टर शामिल हैं।

5 तरह की कलर 

बीएमडब्ल्यू एसयूवी को 5 एक्सटीरियर पेंट स्कीम में उपलब्ध करा रही है। जिसमें फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक नीलम,अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर और एम पोर्टिमाओ ब्लू  कलर की होगी।

इसे भी पढ़ें :रांची से लखनऊ रवाना हुई टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे डॉक्टर, विज्ञापन जारी

इसे भी पढ़ें :हादसों से दहला आसमान, सेना विमान क्रैश का वीडियो आया सामने

इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी रेट पर मिलेगा एयर एंबुलेंस : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :खौफ में बीती कुशवार गांववालों की पूरी रात… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...