Khunti : चाचा के मर्डर होने के बाद से ही सलन हस्सा पूर्ति का खून खोल रहा था। वह खून का बदला खून से लेना चाहता था। सलन को यह शक था कि उसके चाचा बुधवा हस्सा पूर्ति के मर्डर का सबसे बड़ा कारण जेम्स पूर्ति है, और वह मर्डर का जिम्मेदार भी है। जेम्स का नाजायज संबंध बुधवा की पत्नी कृति पूर्ति से था। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गये थे कि बुधवा दूर होता चला गया। एक रोज बुधवा को सबकुछ पता चल गया। उसने इन दोनों के नाजायज रिश्ते पर कड़ा एतराज जताया। तब उसने कांटा बने बुधवा को रास्ते से हटा दिया। बीते 19 मार्च को बुधवा का खून कर दिया गया। चाचा बुधवा की हत्या के बाद से ही भतीजा सलन बदला लेने की फिराक में जुटा था। हालांकि उसकी चाची कृति अभी जेल में है। इस बीच सलन को पता चला कि जेम्स अपने जिगरी दोस्त ग्राम प्रधान सोमा मुंडा के साथ रविवार को फुटबॉल मैच देखने गया हुआ है। उसी रोज सलन ने खतरनाक इरादा बना लिया। उसने इस बारे में अपने दोस्त गोपाल पूर्ति और बिरसा पान उर्फ विक्रम पान से बाते की। तीनों तैयार हो गये और पहले से तय योजना के मुताबिक ग्राम प्रधान सोमा मुंडा और उसके दोस्त जेम्स पूर्ति को मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों को हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर मार डाला गया। यह सनसनीखेज डबल मर्डर केस खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के रूबुआ बीरडीह गांव के पास हुई।
इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुये खूंटी के SDPO अमित कुमार ने बताया कि डबल मर्डर केस का मास्टरमाइंड सलन हस्सा है। हत्या में इस्तेमाल खून से सने हॉकी स्टिक को भी बरामद कर लिया गया है। SDPO ने खुलासा किया कि सलन की चाची कृति और जेम्स में प्रेम प्रसंग था। यह राज खुल जाने के बाद सलन की चाचा की हत्या हो गयी। इसके बाद से ही सलन खून का बदला खून से लेने के लिए व्याकुल था। एक सोची-समझी साजिश के तहत इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने इस कांड को गंभीरता से लिया। कांड के खुलासे के लिए SIT का गठन किया गया। गुजरे 48 घंटे के अंदर SIT ने कांड का खुलासा कर उक्त तीनों संदेही गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें :उधार के पैसे वापस मांगे, तो गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री में भीषण आग से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 12 गंभीर रूप से झुलसे
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सूना हो गया परदेसिया का आंचल… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों का बाप बना कातिल, देखें क्या है मामला
इसे भी पढ़ें :किंग चार्ल्स-III ने सुनक को नियुक्त किया ब्रिटेन का पीएम, ऋषि बोले- ‘मैं आनेवाली पीढ़ी के लिए काम करूंगा’








