spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उधार के पैसे वापस मांगे, तो गोलियों से भून डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : जवान बेटों के सामने एक किसान पिता को गोलियों से भून दिया गया। तीनों बाप-बेटे अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। दिन दहाड़े गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पिता कालीचरण बोहरे को दो गोलियां लगी। वह वहीं लहूलुहान हो कर गिर पड़े। वहीं दोनों बेटे बाल-बाल बच गये। उन्हें चोटें आई हैं। खून से लथपथ कालीचरण को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मारे गये कालीचरण बोहरे के बेटे अखिलेश बोहरे ने पुलिस के दिये अपने बयान में बताया कि वह, उसका भाई और उसके पिता खेत में काम कर रहे थे। दिन के करीब एक बजे एक जीप पर सवार लगभग एक दर्जन लोग वहां आ धमके। गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दरम्यान हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी ताबड़तोड़ फायरिंग से वहां कोहराम मच गया। पिता कालीचरण को दो गोलियां लगी। अखिलेश के कान से सटकर गोली निकल कई। वहीं बड़े भाई के पैर के पास गोली निकली। पिता को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उनके जमीन पर गिरते ही हमलावर वहां से भाग निकले। लहूलुहान पिता को जब तक अस्पताल ले जाया गया तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। वारदात को बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश के भिंड के फूफ थाना क्षेत्र के सकराया गांव में अंजाम दिया गया। बेटा अखिलेश ने फूफ थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस को हमला करने वालों के नाम और ठिकाने के बारे सबकुछ बता दिया है।

फूफ थाना पुलिस का कहना है कि बेटा अखिलेश ने जो कुछ बताया, उसके अनुसार साल 2010 में कालीचरण ने हमला करने वाले एक शख्स को एक लाख रुपए उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद पैसे वापस नहीं मिले। इसी वजह से दोनों के बीच अदावत हो गई। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। गांव में दोनों के खेत आसपास ही है। कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या का केस दर्ज कर संदेही गुनहगारों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा

इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...