तीन बच्चों का बाप बना कातिल, देखें क्या है मामला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी के मऊ में तीन बच्चों का पिता श्‍यामा प्‍यार के नशे में कातिल बन गया। आए दिन लड़की को छेड़ने का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर हमला किया। बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके चार घर वालों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। वारदात रानीपुर थाना क्षेत्र के पडरी ग्राम सभा की है। जानकारी के अनुसार, श्यामा गांव की ही एक युवती पर बुरी नजर रखने लगा। जब युवती की शादी तय हो गई तो तोड़वाने के लिए तरह-तरह की हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की और घर वालों पर हसियां और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी अविनाश पांडे भी सदर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। थाने की पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

युवती के चाचा की हत्‍या

वारदात में युवती के चाचा के 25 वर्षीय बेटे बीडीसी सदस्य अजीत की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक मनोज रानीपुर ब्लाक का बीडीसी सदस्य है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार गांव 3 बच्चों का पिता काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। परिवार और अपनी इज्जत के ख्याल से इसका किसी ने विरोध नहीं किया। जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी श्यामा ने उसके घर वालों और ससुराल वालों को तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी व्यक्ति ने उसके नाम का हाथ पर टैटू लिखवा लिया था। इसका उसकी पत्नी ने विरोध भी किया और मिटवा दिया था।

इसे भी पढ़ें :एक्शन में CM हेमंत सोरेन, भ्रष्टाचार के 29 आरोपियों पर FIR का आदेश

इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा

इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें

spot_img

Related articles:

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...