spot_img

किंग चार्ल्स-III ने सुनक को नियुक्‍त किया ब्रिटेन का पीएम, ऋषि बोले- ‘मैं  आनेवाली पीढ़ी के लिए काम करूंगा’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लंदन : भारतीय मूल के ऋषि सुनक आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। किंग चार्ल्स-III से मुलाकात के बाद किंग ने ऋषि सुनक को ब्रिटिश प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। इससे पहले 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर सुनक ने कहा- मैं अपनी पार्टी का नेता चुना गया हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उसी मानवता के साथ काम करूंगा और आपके और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण करने पर कार्य करूंगा। उन्होंने कहा- मैं अपने देश को न सिर्फ शब्दों से, बल्कि गतिविधियों के साथ एकजुट करूंगा। सुनक ने कहा- मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए।

सबसे कम उम्र के पीएम

ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। पार्टी का नेता चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में सुनक ने सोमवार को कहा था कि उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा। सुनक ने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा तथा ब्रिटेन के लोगों की निरंतर सेवा करूंगा।

इन पर गिर सकती है गाज

अंग्रेजी वेबसाइट ‘द सन यूके’ के मुताबिक, आशंका है कि ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस की छुट्टी हो सकती है। इतना ही नहीं, जैकब रीस-मॉग, वेंडी मॉर्टन और रानील जयवर्दना भी सुनक कैबिनेट में जगह बनाने में असफल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ऋषि सुनक द्वारा बर्खास्त होने वालों में जैकब रीस-मॉग हिटलिस्ट में हैं। ऋषि सुनक अपने कुछ वफादारों को भी कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़

इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम

इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...