Kohramlive : बॉयलर फटने से भगेरिया केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग को काबू करने की कोशिश की जारी है। आशंका जताई जा रही है फैक्ट्री के भीतर कई लोग फंसे हुए हैं। पालघर जिला पुलिस के अनुसार विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया था। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के बाइसर एमआईडीसी इलाके के भगेरिया केमिकल कंपनी की है। सीएम एकनाथ शिंदे ने जिला कलेक्टर से संपर्क कर कहा है कि फैक्ट्री विस्फोट में जो मजदूर घायल हुए हैं उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए। विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है। सभी घायल कर्मचारी ठेका कर्मी हैं, इसलिए पुलिस शिनाख्त में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें
इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा
इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें






