Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के डुंडे जंगल में प्रकृति के नाम एक ऐसा भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी के मन में हरियाली के प्रति अपनापन जगा दिया। राम टहल चौधरी महाविद्यालय, दड़दाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्रीय उच्च पथ-20 (रांची-रामगढ़ मार्ग) स्थित भेड़ा नदी तट के डुंडे जंगल में “सुरक्षा बंधन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने महाविद्यालय परिसर में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिये हर व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के नये नये उपाय अपनाने होंगे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं। इन्हें सुरक्षित रखना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
पेड़ सुरक्षित तभी जीवन की डोर भी मजबूत
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान शिवनारायण साहु, महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. पारस नाथ महतो, पूर्व उप प्रमुख जय गोविंद साहु, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र साही, रामधन बेदिया, सत्यनारायण तिवारी, कुद्दुस अंसारी, प्राचार्य डॉ. भीम महतो, बी.बी. नीरज, सुनील नायक, प्रो. योगेन्द्र ठाकुर, प्रो. एकबाल अंसारी, प्रो. रामकुमार महतो, प्रो. रीता कुमारी, प्रो. प्रेमनाथ मुण्डा, प्रो. आर.एल. पाण्डेय, शशि मिश्रा, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, लक्ष्मण कुमार, टिकेश्वर चौधरी, मेजर रणजीत कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शैलेन्द्र मिश्र एवं प्रो. गफ्फार अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
ओरमांझी के डुंडे जंगल में पेड़ों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र… देखें वीडियो#Ranchi #Ormanjhi #Jharkhand #TreeProtection #SaveTrees pic.twitter.com/ndZ6UBtDYZ
— KohramLive (@KohramLive) July 31, 2026
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के होटल में रेड, हथियार के साथ ये हुये अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आ’ग…
इसे भी पढ़ें : ₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत बनी ‘लाइफलाइन’! पहली बार जिंदा दिल लेकर दौड़ी ट्रेन…
इसे भी पढ़ें : HC ने रांची के इस इलाके से अतिक्रमण हटाने का आदेश लिया वापस







