Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को DGP अनुराग गुप्ता से मिला और अनिल महतो उर्फ टाइगर की हत्या समेत हालिया आपराधिक घटनाओं पर तीखा रोष जताया।भाजपा विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने DGP को ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि “झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, संगठित अपराधियों में पुलिस का कई डर-भय नहीं रहा। जनता का भरोसा डगमगा रहा है।” अनिल महतो हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार की अविलंब गिरफ्तारी, रांची में लगातार हो रही हत्याओं, लूट और दहशत फैलाने वाली घटनाओं पर ठोस कार्रवाई एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने विशेष रूप से चिंता जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें हिल रही हैं।
DGP अनुराग गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और मामले की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक समरी लाल और रामकुमार पाहन, भाजपा नेता शशिभूषण भगत, प्रीतम साहू एवं अनिल महतो के भाई अनुज कुमार महतो शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान योजना के नाम पर मोटी कमाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रत्ती भर कटा पाइप, सालों से हाय-तौबा, क्या बोले








