RANCHI : रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने सोमवार को कट्टा के साथ अंकित कुमार पासवान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित सकरी गांव का है। रांची में वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ही न्यू मधुकम महुआ टोली में रहता था। उसकी गिरफ्तारी मधुकम स्थित मुर्गा मैदान से हुई है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
सुखदेवनगर थानेदार को मिली थी गुप्त सूचना
सुखदेवनगर थानेदार ममता कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुकम के मुर्गा मैदान के पास एक युवक हथियार के साथ मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इसी सूचना पर उन्होंने टाइगर जवान और गश्ती पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर अंकित भागने लगा। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)
व्यवसायी कुंदन शर्मा की हत्या के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार
रांची के व्यवसायी कुंदन शर्मा की गत वर्ष लालपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार की रात एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाने के सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के शिबू कॉलोनी स्थित कैंट न्यू स्टाफ क्वार्टर में छापेमारी कर आकाश राम नामक अपराधी को नाइन एमएम के लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी बंटी कुमार मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : दौलत की नहीं दिल की धनी है निकीता दीदी








