Ranchi (Nandani Singh/Sanjay Kapardar) : कोरोना काल में बाबा रामदेव द्वारा ऐलोपैथी को लेकर दिए गए एक बयान के बाद पूरे देशभर में लफड़ा शुरू हो गया। वैसे बाबा ने भी पहले ही आशंका जतायी थी कि ऐसा हो सकता है। उन्होंने मॉडर्न ऐलोपैथी को स्टूपिड और दिवालिया साइंस बता डाला। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बाबा रामदेव को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ऐलोपैथी साइंस इतना बेकार है कि सबकुछ फेल होते जा रहा है। अब तो प्लाज्मा थेरेपी को भी बैन कर दिया गया। बाबा रामदेव का कहना है कि लाखों लोगों की मौत ऐलोपैथी दवा खाने से हुई है। इतने लोग तो ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण नहीं मरे होंगे। अब आईएमए… यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रांची के प्रसिडेंट डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने बाबा रामदेव को एक फार्मास्यूटिकल यूनिट के कॉरपोरेट का दिग्गज बताया है। बाबा रामदेव विश्व गुरु बनने की तमन्ना पाल रखे हैं। वह खुद के बनाए गए दवा कोरोनिल को ही बेहतर बताते हैं, बाकी ऐलोपैथ को बेकार। किसी भी चिकित्सा पद्दति को बेकार और दिवालीया बताना गलत और निंदनीय है। बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी और कानून सम्मत कार्रवाई की मांग की जाएगी। कार्रवाई नहीं होने की सूरत में आईएमए कोर्ट जाएगा। आईये देखिए पहले बाबा रामदेव क्या बोल गए थे। अब आईएमए के रांची प्रेसिडेंट डॉ शंभू को देखें, सुनें और समझें…
इसे भी पढ़ें : कांके के इस प्लॉट की रद्द होगी जमाबंदी, प्रस्ताव पर सीएम की मुहर
इसे भी पढ़ें : किसी की हत्या की फिराक में था, पुलिस ने पिस्टल के साथ दबोचा














