Kohramlive desk : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक, इंटर का टाइम टेबल जारी कर दिया है, बोर्ड ने कहा कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं बीएसईबी इंटर परीक्षा 2022 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी । वहीं बीएसईबी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी। कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। अधिक विवरण और पूरा कार्यक्रम नीचे और आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर दिया गया है।
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी । पेपर तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा और उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ टाइम दिया जाएगा। कूल ऑफ टाइम के दौरान, छात्र पेपर को पढ़ सकते हैं और विश्लेषण कर सकते हैं और उत्तर की योजना बना सकते हैंय हालांकि, उन्हें इस दौरान उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी।
बीएसईबी 10वीं, 12वीं डेट शीट 2022: पूरा शेड्यूल
बिहार बोर्ड मैट्रिक कार्यक्रम

बिहार बोर्ड इंटर शेड्यूल

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में सो रही महिला से ‘गंदा काम’, देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…








