spot_img

CBSE, ICSE परीक्षा पर सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगा एग्‍जाम

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हाइब्रिड मोड पर बोर्ड परीक्षा लेने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। छह स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी कि कोरोना काल में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं सिर्फ ऑफलाइन मोड पर कराना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसलिए बोर्ड ऑनलाइन का भी विकल्प दे। हाइब्रिड मोड पर बोर्ड परीक्षा ली जाए। यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों का विकल्प स्टूडेंट्स को दिया जाए।

जस्टिस एएम खानविलकर और सीटी रविकुमार की पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सीबीएसई की टर्म परीक्षा (CBSE Board Term Exam) 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इस समय हस्तक्षेप प्रक्रिया को बाधित करेगा। पीठ ने अपने आदेश में यह भी नोट किया कि आईसीएसई की टर्म परीक्षाएं अगले सोमवार, 22 नवंबर से शुरू हो रही हैं।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील संजय हेगड़े ने दलील दी कि ‘परीक्षा में 40 लाख बच्चे बैठेंगे। यह परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं है, मिड टर्म परीक्षा है। पिछली बार यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में हुई थी। इस बार भी हाइब्रिड परीक्षा कराई जानी चाहिए। अगर सिर्फ ऑफलाइन परीक्षा कराई जाएगी तो कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है। परीक्षा में 40 लाख बच्चे शामिल होंगे, ऐसे में हालात चिंताजनक हो सकते हैं।’

वहीं, केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ‘परीक्षा में कुल 40 लाख छात्र शामिल होंगे। पिछली बार एक क्लास में 40 छात्र बैठते थे। इस बार 12 छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा। 15 हजार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा का समय भी कम किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा में कोरोना उचित व्यवहार और प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

 

इसे भी पढ़ें :

JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक…

Ranchi : JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा...

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी: इस रोज होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

Bihar : बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक…

Ranchi : JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा...

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी: इस रोज होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

Bihar : बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...