spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इस स्‍कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : पिछले कुछ समय से सुज़ुकी मोटर्स अपने नए स्कूटर के बारे में चल रही चर्चाओं के बाद 18 नवंबर को अपना नया पेट्रोल डिजिटल मीटर स्कूटर Suzuki Aveni भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर को युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्पोर्टी लुक और नई टेक्नोलॉजी वाला बनाया गया है। स्कूटर में लगे डिजीटल डिस्प्ले को सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन के जरिए अपने मोबाइल से सिंक कर पाएंगे। इससे SMS और वॉट्सऐप, मिस्ड कॉल अलर्ट स्कूटर डिस्प्ले पर ही मिल जाएगा। कंपनी के मुताबिक सुजुकी एवेनिस की बिक्री दिसबंर में शुरू होगी। ब्रांड न्यू स्कूटर पूरे भारत में रेस एडिशन के रूप में पेश किए गए मैटेलिक टाइटन ब्लू कलर सहित 5 नए कलर ऑप्शन में मिलेगी । रेस एडिशन का यह वैरिएंट सुजुकी रेसिंग ग्राफिक्स से लैस होगा।

Suzuki Aveni डिजिटल मीटर स्कूटर की कीमत 86,700 रुपए

नए सुजुकी एवेनिस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 86,700 रुपए है। यहां हम आपको कलर ऑप्शन के आधार पर स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत बता रहे हैं।

कलर वैरिएंट कीमत (रुपए)
मेटैलिक मैट फाइब्राइन ग्रे / मेटैलिक लश ग्रीन 86,700
पर्ल ब्लेज ऑरेंज / ग्लास स्पार्कल ब्लैक 86,700
मेटैलिक मैट ब्लैक / ग्लास स्पार्कल ब्लैक 86,700
पर्ल मिराज व्हाइट / मेटैलिक मैट फाइब्राइन ग्रे 86,700
अलॉय ट्राइटन ब्लू (रेसिंग वर्जन) 87,000

 

स्कूटर की डिजिटल स्क्रीन मोबाइल से कनेक्ट हो जाएगी

SEP टेक्नोलॉजी और सुजुकी राइड कनेक्ट से लैस, न्यू सुजुकी एवेनिस शहर में सबसे स्पोर्टी और शानदार स्पीड देगी। स्कूटर में ब्लूटूथ वाले डिजिटल कंसोल को सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन के जरिए अपने मोबाइल फोन को सिंक कर सकते हैं। इसकी राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, SMS और वॉट्सऐप अलर्ट डिस्प्ले, मिस्ड कॉल और अनरीड SMS अलर्ट, ज्यादा स्पीड पर वर्निंग और फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है। बड़ा और बोल्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगा।

स्कूटर की डिज़ाइन और फीचर्स

पेट्रोल भरवाने को आसान बनाने के लिए स्कूटर में नया बाहरी हिंज टाइप फ्यूल कैप दिया गया है। राइडर को मैक्सिमम सर्विस देने के लिए सुजुकी एवेनिस में USB सॉकेट के साथ बड़े अंडर सीट स्पेस और फ्रंट बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। एडवांस्ड स्पोर्टी स्टाइलिंग, रियर इंडिकेटर्स, बॉडी माउंट ब्राइट LED हेडलैंप और LED टेल लैंप स्कूटर के स्टाइल को और बढ़ाता हैं।

सुजुकी एवेनिस में बाइक की तरह स्प्लिट ग्रैब रेल, स्पोर्टी मफलर कवर, स्पीडी लुक देने वाले अलॉय व्हील्स, फर्श बोर्ड पर बोल्ड सुजुकी ब्रांडिंग के साथ ट्रेंडी ग्राफिक्स जैसे डिटेल्स शामिल हैं। इस तरह ये इस प्रीमियम स्कूटर को एक स्पोर्टी एक्सपीरिएंस देते हैं और इसे ग्राहक के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

सुजुकी एवेनिस में FI टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल 125cc इंजन मिलता है। यह इंजन 6750 rpm पर 8.7 ps का पावर और 5500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर का कुल वजन 106Kg है। पावरफुल इंजन और हल्के होने के कारण यह एक शानदार राइड का एक्सपीरिएंस देता है।

इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्‍मी

 

इसे भी पढ़ें :

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...