spot_img

‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…

Date:

spot_img
spot_img

UP : प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुये एक वीडियो से रातों-रात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा एक बार फिर छाई हुई है। इस बार वजह कोई वायरल वीडियो नहीं, बल्कि केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला है। अदालत ने मोनालिसा को पुलिस सुरक्षा देने संबंधी अपना अंतरिम आदेश फिलहाल वापस ले लिया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि सुरक्षा देने के लिये प्रयास किये गये,लेकिन मोनालिसा का पता ही नहीं चल सका। इसके बाद जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की पीठ ने पहले जारी अंतरिम सुरक्षा आदेश को रद्द कर दिया। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मोनालिसा स्वयं पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा की मांग करती हैं, तो उन्हें तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी।

21 जुलाई को फिर होगी सुनवाई

मोनालिसा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता पी.एस. अनीशाद के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। तब तक पुलिस और संबंधित पक्षों से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी विचार किया जायेगा। मोनालिसा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने राज्य सरकार और एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की थी।

अपहरण के आरोप से जुड़ा है मामला

यह मामला उस समय चर्चा में आया, जब मोनालिसा के पति फरमान पर उनके कथित अपहरण का मामला दर्ज हुआ। यह FIR मध्य प्रदेश पुलिस ने मोनालिसा के पिता की शिकायत पर दर्ज की थी। पिता का दावा है कि उनकी बेटी नाबालिग है। मोनालिसा पहली बार तब देशभर में चर्चा का विषय बनी थीं, जब प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुये उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनकी सादगी और मुस्कान ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था। अब वही मोनालिसा एक बार फिर कानूनी विवादों के चलते सुर्खियों में हैं।

इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

इसे भी पढ़ें : जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…

इसे भी पढ़ें : ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…

Kohramlive : अगर आपको ब्लैक कलर की SUV पसंद...

बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…

Kohramlive : डिजिटल युग में कंटेंट राइटिंग तेजी से...

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...

जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

Chouparan(Krishna Paswan) : पहाड़ों के बीच बसे जमुनियातरी गांव...