spot_img

Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अगर आपको ब्लैक कलर की SUV पसंद है और सड़क पर अलग पहचान बनाने वाली गाड़ी की तलाश है, तो Tata Motors ने आपके लिये नया विकल्प पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय SUVs Tata Harrier और Tata Safari को नये Stealth Edition में लॉन्च किया है। इन दोनों मॉडल्स को बाहर से लेकर अंदर तक ऑल-ब्लैक थीम दी गई है, जो इन्हें रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा दमदार और प्रीमियम लुक देती है। खास बात यह है कि Stealth Edition कोई लिमिटेड एडिशन नहीं है, बल्कि इसे कंपनी के रेगुलर लाइनअप में शामिल किया गया है।

टॉप वेरिएंट पर आधारित हैं नये Stealth Edition

नई Harrier Stealth Edition को टॉप-स्पेक Fearless Ultra ट्रिम पर तैयार किया गया है, जबकि Safari Stealth Edition Accomplished Ultra वेरिएंट पर आधारित है। दोनों SUVs में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इनमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। इंजन और फीचर्स लगभग रेगुलर टॉप वेरिएंट जैसे ही रखे गये हैं। नई Tata Harrier Stealth Edition की एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होकर 26.01 लाख रुपये तक रखी गई है।  वहीं Tata Safari Stealth Edition की कीमत 24.04 लाख रुपये से शुरू होकर 26.76 लाख रुपये तक है।  कीमत इंजन और गियरबॉक्स विकल्प के हिसाब से अलग-अलग होगी।

ऑल-ब्लैक लुक बना रहा खास पहचान

Stealth Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। दोनों SUVs को खास Stealth Black एक्सटीरियर फिनिश दी गई है। इसके साथ Matte Stealth Black फिनिश वाले 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट फेंडर पर Stealth बैजिंग, ब्लैक बॉडी के साथ मैचिंग एलिमेंट्स इन्हें ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

केबिन भी पूरी तरह ब्लैक थीम में

सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि अंदर का इंटीरियर भी खास तैयार किया गया है। दोनों SUVs में Carbon Noir लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, प्रीमियम रोटरी कंट्रोलर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फीचर्स में भी नहीं है कमी

Stealth Edition में टॉप वेरिएंट वाले कई प्रीमियम फीचर्स दिये गये हैं। इनमें 14.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट, वॉयस कमांड से कंट्रोल होने वाला पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

मिलेगा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प

Tata Harrier और Safari Stealth Edition में वही इंजन मिलेंगे जो रेगुलर मॉडल में उपलब्ध हैं। 1.5 लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन, 170hp पावर, 280Nm टॉर्क, 2.0 लीटर Kryotec टर्बो डीजल इंजन, 170hp पावर, 350Nm टॉर्क दोनों इंजन के साथ वेरिएंट के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

किसके लिये है Stealth Edition?

जो ग्राहक Harrier या Safari खरीदना चाहते हैं, लेकिन रेगुलर मॉडल से हटकर कुछ ज्यादा खास और आकर्षक लुक चाहते हैं, उनके लिए Stealth Edition एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें इंजन या तकनीक में बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन ऑल-ब्लैक डिजाइन, खास बैजिंग और प्रीमियम इंटीरियर इसे अलग पहचान देते हैं। Tata Motors ने ब्लैक थीम के साथ अपनी SUVs को नया अंदाज देकर उन ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है, जो स्टाइल के साथ दमदार रोड प्रेजेंस चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…

इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…

इसे भी पढ़ें : ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

इसे भी पढ़ें : जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…

Koharamlive : दुनिया में कई शहर अपनी संस्कृति, इतिहास और...

बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…

Kohramlive : डिजिटल युग में कंटेंट राइटिंग तेजी से...

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर...

‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…

UP : प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...