Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उनकी सजा को बरकरार रखते हुये उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके व्यवहार को संदिग्ध बताते हुये कहा कि उन्हें पहले भी बकाया राशि चुकाने के कई अवसर दिये गये थे। यह मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिये मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। फिल्म के बाद ऋण वापसी को लेकर विवाद हुआ और चेक बाउंस का मामला अदालत पहुंचा। 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुये छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अब अदालत ने सजा को बरकरार रखा है।
इसे भी पढ़ें : ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…
इसे भी पढ़ें : जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…
इसे भी पढ़ें : ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…








