Kohramlive : डिजिटल युग में कंटेंट राइटिंग तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। अब इसकी जरूरत सिर्फ मीडिया संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि IT, हेल्थकेयर, फाइनेंस और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भी कंटेंट राइटर्स की मांग बढ़ रही है। शुरुआती स्तर पर कंटेंट राइटर करीब 20 हजार रुपये प्रति माह तक कमा सकते हैं, वहीं, अनुभवी प्रोफेशनल्स की कमाई 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। फ्रीलांसिंग के जरिये भी लोग घर बैठे इस क्षेत्र में अवसर हासिल कर सकते हैं। कंटेंट राइटर बनने के लिये अच्छी लेखन क्षमता, हिंदी या अंग्रेजी भाषा पर पकड़, SEO की जानकारी और मजबूत पोर्टफोलियो जरूरी है। किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के बाद इस क्षेत्र में करियर शुरू किया जा सकता है। अनुभव बढ़ने के साथ वेतन और अवसरों में भी तेजी से वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…
इसे भी पढ़ें : ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…
इसे भी पढ़ें : जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…








