Kohramlive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर भाजपा की सत्ता में वापसी होती है तो मोदी सरकार के अगले कार्यकाल में देशभर में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जायेगी। हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद UCC को लाया जायेगा। मोदी सरकार का अगला कार्यकाल कई मायनों में अहम होगा, क्योंकि इसी दरम्यान एक देश-एक चुनाव को भी लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब देशभर में एक साथ चुनाव हो। अमित शाह ने कहा ‘समान नागरिक संहिता हम पर एक जिम्मेदारी है, जिसे हमारे संविधान निर्माता हम पर, हमारी संसद पर और राज्य विधानसभाओं पर छोड़कर गये हैं। शाह ने कहा कि कानूनी विद्वानों जैसे केएम मुंशी, राजेंद्र बाबू, अंबेडकर जी ने कहा था कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होने चाहिये। समान नागरिक संहिता होनी चाहिये।’ अमित शाह ने मीडिया से कहा कि ‘PM मोदी ने रामनाथ कोविंद समिति का गठन किया था। मैं भी उसका सदस्य था। यह रिपोर्ट जमा कर दी गई है और अब समय भी आ गया है, जब देश में चुनाव एक साथ कराए जायें।’ उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में ही इसे लागू करने की कोशिश की जायेगी। एक साथ चुनाव कराने से चुनाव की लागत भी कम होगी। इन आम चुनावों में मतदाता भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं इसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ा है।
इसे भी पढ़ें : कातिल बनी पापा की परी ऑनलाइन मंगवाई क्लोरोफॉर्म
इसे भी पढ़ें : मिताली से शादी करने वाले हैं? क्या बोल गये क्रिकेटर धवन… जानें
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डिटेल… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साल में 10 गुना कमाई देने का बोल, कर गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की चार लोकसभा सीट पर चुनाव खत्म, रोने लगी एक विवाहिता… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : IAS मनीष रंजन को ED ने दी नई तारीख… जानें कब
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें









