GARHWA : रेहला स्थित एस.बी. पांडेय सनातन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रविवार को ‘श्रेष्ठ मानव’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.राम लखन सिंह, प्रतिकुलपति दीप नारायण यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर वीसी राम लखन सिंह ने कहा कि धर्म का सतत पालन करें, तभी श्रेष्ठ मानव बन सकते हैं। हम सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे है, जबकि इसी संस्कृति के मूल्य पर श्रेष्ठ मानव टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत यह पहला कॉलेज है, जहां इस प्रकार का सेमिनार हुआ है। वीसी ने कार्यक्रम में अन्य दूसरे कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। प्रतिकुलपति डॉ. दीप नारायण यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पांडेय,एजुकेशन विभाग के समन्वयक डॉ. जगदम्बा सिंह, आईएएस एनएन पांडेय, डायरेक्टर जेएसपीएल आरएन चौबे,एडवोकेट विभाकर नारायण पांडेय, चेयरमैन डॉ. राजेश्वर पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आभा गोस्वामी की पुस्तक ‘देवी के स्वरूप’ का विमोचन किया गया। मंच का संचालन ज्योति कुमारी एवं रक्षित पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ आभा गोस्वामी ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
प्रबंधन समिति के विजय नारायण पांडेय,धनंजय पांडेय,सेक्रेटरी वीएनएस पिल्लई, दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह,डॉ. सुशील उपाध्याय,संजीव कुमार पांडेय,शशि कांत पांडेय,आनंद यादव,गरिमा यादव,सत्यवती तिवारी,प्रवीण सोरेन, अरविंद चौबे,कैशर बनो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में धराया PLFI का मोस्ट वांटेड एरिया कमांडर… देखें
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी को छोटी बच्ची ने लिखा लेटर, कहा- पेंसिल, रबर, मैगी तक के दाम बढ़ा दिए
इसे भी पढ़ें :आसमान से बरसती कहर, धनबाद में मची चीख पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :अल्ट्रासाउंड के वक्त गलत हरकत का इल्जाम, पूर्व सिविल सर्जन गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :पटना का रवि सिंह रांची में बेचता है AK 47 की गोलियां, पांडेय ने उगले राज… देखें
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो






