spot_img

पीएम मोदी को छोटी बच्ची ने लिखा लेटर, कहा- पेंसिल, रबर, मैगी तक के दाम बढ़ा दिए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की 6 साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली कृति दुबे ने महंगाई को लेकर देश के पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सरकार की ओर से कॉपी-किताब, रबर और पेंसिल पर टैक्स लगाने से जो महंगाई बढ़ी है, उसी से परेशान होकर छात्रा ने चिट्ठी में अपने ‘मन की बात’ लिखकर प्रधानमंत्री को बताई है।

पत्र में यह लिखा है-

पत्र में प्रधानमंत्री जी को संबोधित करते हुए लिखा गया- मेरा नाम कृति दुबे है। मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है, और मेरी मैगी के भी दाम बढ़ा दिए हैं! अब मेरी मां पेंसिल मांगने पर मारती है। मैं क्या करूं। बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। बच्ची के पिता विशाल दुबे (पेशे से वकील) ने बच्ची द्वारा इस पत्र के लिखे जाने और पीएम मोदी को पोस्ट करने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- यह मेरी बेटी के मन की बात है।

एसडीएम ने जताई मदद की इच्‍छा

छिबरामऊ के एसडीएम (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) अशोक कुमार ने टीओआई से कहा- उन्हें इस पत्र की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने स्तर पर बच्ची की हर मुमकिन मदद करने का प्रयास करूंगा। साथ ही पूरी कोशिश करूंगा कि यह पत्र सही अधिकारियों तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्‍ज

इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू

इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्‍यायपालिका से किया आग्रह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...