Kohramlive : घरेलू क्रिकेट को लेकर BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मौजूदा राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मुकाबले खेलने होंगे। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है और विदेशी सीरीज के बीच मिले अंतराल में खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट से जोड़े रखने की कवायद है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने यह निर्देश सीधे खिलाड़ियों तक पहुंचा दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलेंगे। केवल फिटनेस कारणों से ही छूट मिलेगी। BCCI ने साफ संकेत दे दिये हैं कि घरेलू क्रिकेट अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर, नई इबारत… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इस इलाके में घुसा हाथी, दो को…
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले गर्दन का’टी, सिर साथ ले गया…
इसे भी पढ़ें : 45 की उम्र, 45 की पार्टी, नितिन नबीन की दिल्ली में ताजपोशी…
इसे भी पढ़ें : नगर निगम चुनाव का ऐलान, 15 को मतदान, 16 को फैसला…
इसे भी पढ़ें : अब इस विधायक के हाथों में बिहार भाजपा की कमान





