Kohramlive : महाराष्ट्र की राजनीति का सबसे बड़ा नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव के तारीखों का ऐलान राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है। नये साल में 15 जनवरी को मतदान होगा, वहीं, 16 जनवरी को मतगणना के साथ ही मुंबई की सत्ता का फैसला सामने आ जायेगा। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराये जायेंगे। 23 दिसंबर से नामांकन शुरू होगा। 30 दिसंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। 2 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 3 जनवरी चुनाव चिन्ह व अंतिम सूची जारी होगी। 15 जनवरी को मतदान 16 जनवरी को वोटो की गिनती होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मतदान के दिन कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा पर खास ध्यान दिया जायेगा, ताकि हर वोट बेखौफ होकर डाला जा सके। 29 नगर निगमों में चुनाव होगा। कुल सीटें 2,869 है। करीब 3.48 करोड़ मतदाता हैं। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर प्रमुख नगर निगम हैं। BMC चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जाता है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
इसे भी पढ़ें : खामोशी से जान पर वार करता है ये रोग, सालों तक रहता है साथ, जानें…





