Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में सोमवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब झुंड से भटका एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने चकला गांव के कई खेतों को रौंद डाला और शोर मचाने पर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों जख्मी है, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हाथी के गांव में घुसने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों से घरों में रहने और हाथी के पास न जाने की अपील की गई है। एहतियातन इलाके में पुलिस और वनकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। वन विभाग के अनुसार, सर्दियों में भोजन-पानी की तलाश में हाथियों का आबादी की ओर भटकना बढ़ गया है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।






