Kohramlive Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लिमिटिड ओवर्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल को बोर्ड की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के संट्रेल कॉन्ट्रेक्ट में जगह मिलेगी। यह भी जानकारी मिल रही है कि अंजिक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक और बड़ा झटका देने का फैसला कर लिया है। टीम से बाहर होने के बाद अब इन दोनों खिलाड़ियों की संट्रेल कॉन्ट्रेक्ट से छुट्टी होनी भी तय है।
21 दिसंबर को कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की नई लिस्ट
21 दिसंबर को होने वाले एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी करेगा। जल्द ही टी20 फॉर्मेट में टीम की कमान संभालने जा रहे हार्दिक पांड्या को भी प्रमोशन देने की तैयारी हो रही है। हार्दिक पांड्या को सी कैटेगरी से बी कैटेगरी में प्रमोट किया जाएगा।
सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से इन्हें किया जाएगा बाहर
रहाणे और ईशांत शर्मा के अलावा ऋद्धिमान साहा को सेंट्रेल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में साहा को यह कह दिया गया था कि उन्हें अब दोबारा टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। ईशांत शर्मा और रहाणे की भी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल नज़र आ रही है।
किशन की भी चमकेगी किस्मत
बीसीसीआई ने संट्रेल कॉन्ट्रेक्ट को चार कैटेगरी में बांट रखा है। ए प्लस कैटेगरी के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सलाना दिए जाते हैं। ए कैटेगरी के प्लेयर्स को 5 करोड़, जबकि बी कैटेगरी के प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये सलाना मिलते हैं। सी कैटेगरी के खिलाड़ियों को बीसीसआई की ओर से 1 करोड़ रुपये सलाना फीस दी जाती है।
सूर्यकुमार अब टी20 और वनडे का अहम हिस्सा
चूंकि सूर्यकुमार यादव अब टी20 और वनडे में टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं इसलिए उन्हें सी कैटेगरी से बी में प्रमोशन मिलना तय है। वहीं शुभमन गिल वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। शुभमन गिल को भी सी कैटेगरी से बी में प्रमोट किया जाएगा। ईशान किशन को बीसीसीआई सी कैटेगरी में जगह दे सकती है।
इसे भी पढ़ें : होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खिड़की से कूदे लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :गेंहू में पानी पटाने जा रहे राजेश और सुमन का गंगा में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :छात्राओं से बोले सीएम हेमंत, खूब मन लगाकर पढ़ें, पूरा सहयोग करेगी सरकार
इसे भी पढ़ें :तीसरी बार पापा बने मनोज तिवारी, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap
इसे भी पढ़ें :Bihar News : दामाद ने चाय क्या पी, हो गया बड़का बवाल…
इसे भी पढ़ें :Firing in Bhagalpur : जमीन के लफड़े में दिन दहाड़े फाय*रिंग, 4 को लगी गोली… देखें












