Kohramlive Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई चयनसमिति को लेकर बड़ी घोषणा की है। क्रिकेट एडवायजरी कमिटी ने पांच सदस्यीय कमिटी का ऐलान किया है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में एक बार फिर चेतन शर्मा को चुना गया है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद चेतन शर्मा वाली चयनसमिति को बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया था। पांच सदस्यीय कमिटी में चेतन शर्मा के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत को चुना गया है।
NEWS 🚨- BCCI announces All-India Senior Men Selection Committee appointments.
Mr Chetan Sharma recommended for the role of Chairman of the senior men’s selection committee.
More details 👇👇https://t.co/K5EUPk454Y
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
किसने किया चयन
सुलक्षणा नाईक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली सीएसी ने इस पांच सदस्यीय कमिटी का सेलेक्शन किया है। चेतन शर्मा लगातार दूसरी बार भारतीय क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता बनाए गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को सेलेक्शन पैनल के लिए 600 के करीब एप्लीकेशन मिले थे। इनमें 11 लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। चेतन शर्मा को नॉर्थ जोन, श्रीधरन शरत साउथ जोन, सलिल अंकोला वेस्ट जोन, शिव सुंदर दास ईस्ट जोन और सुब्रतो बनर्जी को सेंट्रल जोन से सेलेक्शन पैनल में चुना गया है।
इन दिग्गजों ने किया था अप्लाई
चेतन शर्मा और उनके मध्य क्षेत्र के साथी हरविंदर सिंह ने चयनकर्ताओं के पद के लिए फिर से अप्लाई किया था। इसमें वेंकटेश प्रसाद, नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, अतुल वासन, निखिल चोपड़ा, अमय खुरसिया, ज्ञानेंद्र पांडे और मुकुंद कुमार भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :सानिया ने टेनिस से किया संन्यास का ऐलान…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu












