कोहराम लाइव डेस्क : नए साल की शुरुआत में अधिकतर वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों के कीमत को अपडेट कर इजाफा कर रही हैं। इसके विपरीत अमेरिकन वाहन निर्माता कंपनी Ford ने इस साल ग्राहकों को खास गिफ्ट दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Ford EcoSport के प्राइस में कमी की है। इस एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में कंपनी ने कीमत में 39 हजार रुपये तक की कमी है।
टाइटेनियम वैरिएंट में सनरूफ भी शामिल
कंपनी ने Ford EcoSport के टाइटेनियम वैरिएंट में सनरूफ को भी शामिल किया है। इस एसयूवी के बेस वैरिएंट (Ambiente MT) की कीमत अब 7.99 लाख रुपये तय की गई है, जो कि पहले 8.19 लाख रुपये थी। इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की है कि शीघ्र Ambiente MT वैरिएंट में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :मामूली बात पर पत्नी-सास ने लाठी-डंडे से ऐसा पीटा कि…
इन वैरिएंट्स के घटे हैं दाम
बेस वैरिएंट के अलावा Trend MT वैरिएंट की कीमत में 35,000 रुपये की कमी हुई है। अब इसकी कीमत 8.64 लाख रुपये है। Sports MT वैरिएंट की कीमत में कंपनी ने 24 हजार की कमी की है। अब इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने सबसे ज्यादा कटौती Titanium + AT वैरिएंट की कीमत में की है। इसकी कीमत 39,000 रुपये तक कम कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें :Police ने क्यों की युवक की पिटाई, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
Trend MT की कीमत अब 9.14 लाख रुपये
डीजल वैरिएंट में Trend MT की कीमत अब 9.14 लाख रुपये तय की गई है जो कि पहले 9.49 लाख रुपये थी। इसके अतिरिक्त Sports MT वैरिएंट की कीमत में कंपनी ने 24 हजार रुपये तक की कटौती की है। अब इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा अन्य सभी वैरिएंट्स की कीमत पहले जितनी ही है।
इसे भी पढ़ें :चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…
1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन
Ford EcoSport को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश किया है। इसके डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया है, जो कि 100 PS की पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है। यह 122 PS की पावर और 149 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुलअ ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा















