spot_img

स्कूल की प्रिंसिपल चाकू-चापड़ लेकर बोली ‘मा’रूंगी नहीं का’ट डालूंगी’… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के कौशांबी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चाकू और चापड़ लेकर पहुंचने वाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच में मामला सही पाये जाने पर यह कार्रवाई की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ FIR दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामला सिराथू तहसील के कड़ा विकासखंड स्थित लुकिया डोरमा प्राथमिक विद्यालय का है। शिकायत मिली थी कि प्रधानाध्यापिका स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर आईं और रास्ते में भी हथियार लहराये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों हथियार जब्त कर लिये। वहीं, प्रधानाध्यापिका के पति ने उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का दावा किया। हालांकि, मीडिया से बातचीत में शिखा सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा था, इसलिए वे चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आई थीं। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किससे खतरा था।

इसे भी पढ़ें : CM ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले रांची की तर्ज पर हर प्रमंडल में हो ये काम

इसे भी पढ़ें : भारत टेक्स 2026 में छाया झारखंड…

इसे भी पढ़ें : 5 IPS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में भर्ती

इसे भी पढ़ें : बहला-फुसलाकर मासूम का अगवा, फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...

भारत टेक्स 2026 में छाया झारखंड…

Kohramlive : भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026...