Kohramlive desk: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस को देखते हुए भारत से या भारत आने वाली इंटरनेशनल वाणिज्यिक(International commercial flight )यात्री सेवाओं को लगाई गई रोक को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इंटरनेशनल वाणिज्यिक फ्लाइट पर रोक 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगी। इससे पहले 15 दिसंबर से इन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया था।
इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी आज ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने राज्यों से यह भी आग्रह किया कि वे कोरोना के इलाज के लिए तय की गईं आठ महत्वपूर्ण दवाओं के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखना सुनिश्चित करें।
इस बीच केंद्र सरकार ने सिंगापुर को केंद्र सरकार ने खतरे वाली सूची से हटा दिया है। खतरे वाली सूची से आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच समेत अतिरिक्त पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और चीन समेत 12 देश इस सूची में आते हैं।

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज
इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्या किया…








