spot_img

इस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक हटी, इसी सत्र से होगा नामांकन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : झारखंड में पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में नामांकन पर रोक थी। अब सरकार ने रोक हटा ली है। इसी सेशन से यहां सभी निर्धारित सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों कॉलेजों में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि इंडियन मेडिकल कमीशन (IMC) के मापदंडों के अनुसार,  कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को दुरुस्त कर लिया गया है। 60 एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति हुई है। अगले दो महीने में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति भी हो जाएगी।

IMC को इसका आश्वासन दिया गया है। इसके लिए विभाग के ही सीनियर रेसिडेंसी किए 30-35 डॉक्टर ने अपनी इच्छा जताई है। इसके बाद एडमिशन पर लगी रोक हटाई गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह राज्य के लिए यह बड़ी बात है। इस मुद्दे पर 27 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए बैठक में भी इस मामले को उठाया था। आग्रह किया था कि राज्य के बच्चों के भविष्य के बारे में जरूर ध्यान रखें।

क्यों लगी थी रोक

हजारीबाग, पलामू और दुमका में नवस्थापित मेडिकल कॉलेजों में 2019 में 100-100 सीटों पर M‌‌‌BBS की पढ़ाई शुरू हुई थी। लेकिन, निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने पर 2020-21 के सत्र में सेकेंड बैच का दाखिला लेने की अनुमति IMC ने नहीं दी थी। दुमका मेडिकल कॉलेज में अभी भी एडमिशन पर रोक है।

इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...