spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Gwalior (ARTI GUPTA) : कनाडियन प्रोडक्‍शन इंजीनियर अनुप्रीत कौर अपना दिल ग्‍वालियर के नवजोत सिंह रंधावा को दे बैठी। उमर में 14 साल बड़ी अनुप्रीत के प्‍यार के आगे उनके घरवाले झुक गये। दोनों परिवार के राजी खुशी से 26 साल के नवजोत की दुल्‍हन बन गई अनुप्रीत। दोनों की शादी 7 नवंबर 2020 को हुई थी। एक बेटी की मां बनी अनुप्रीत गुजरे एक साल से हैरान और परेशान हैं। उसकी परेशानी का सबब यह है कि वह अपने पति को कनाडा ले जाना चा‍हती है, पर ग्‍वालियर कलेक्‍ट्रेट मैरिज सर्टिफिकेट देने को तैयार नहीं। नतीजा स्‍पाउस वीजा नहीं बनवा पा रही है। इस कारण दो प्‍यार करने वालों का मिलन अधूरा है। अनुप्रीत का इल्‍जाम है कि कलेक्‍ट्रेट के एक बाबू ने इस काम के एवज में उससे 10 हजार रुपये मांगे थे। नहीं दिया तो कांटा बन काम अटका दिया। गुजरे एक साल में कनाडा से 3 बार इंडिया आ चुकी हूं, लगभग 9 लाख रुपये खर्च हो गये, पर कांटा निकला नहीं।

नतीजा पति इंडिया में और हम कनाडा में। अनुप्रीत का इल्‍जाम है कि पैसा मांगने वाले बाबू ऐसा-ऐसा पेंच यानी खामियां निकाल देते हैं कि उलझन बरकरार है। सिस्‍टम से दुखी अनुप्रीत ने कलेक्‍ट्रेट में खूब हंगामा भी किया, तब उसे एक बड़ा साहब ने भरोसा दिया कि कोई न कोई रास्‍ता निकल जाएगा। दोनों की लव स्‍टोरी कुछ यूं हैं। शेफ नवजोत सिंह रंधावा ग्‍वालियर से पहले रूस के एक बड़े होटल में शेफ हुआ करते थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात कैनेडियन अनुप्रीत कौर से हुई थी। मुलाकात दोस्ती और फिर प्‍यार में बदल गई। अनुप्रीत बीते 20 साल से कनाडा में अपनी नानी के साथ रह रही है। वह कनाडा की एक कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर है। शादी के बाद इस जोड़े ने ग्वालियर के कलेक्ट्रेट में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया। बस यहीं से उनके खुशहाल जीवन में ग्रहण लगना शुरू हो गया। इस दौरान अनुप्रीत ने एक बेटी को भी जन्म दिया। वहां कनाडा में बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट पर भी पिता के नाम पर नवजोत सिंह का नाम अंकित है।

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्‍की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर JPSC अभ्‍यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, PT परीक्षा की CBI से जांच कराने के लिए छेड़ा मुहिम

इसे भी पढ़ें :  मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा

इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा

इसे भी पढ़ें : 3 बलास्‍ट में एक बच्‍चे समेत दो की मौत, दहशत

इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें

इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश

इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...