spot_img
spot_img
spot_img

Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : Miss Universe 2021 का ख‍िताब जीतने के बाद हरनाज संधू के लिए बधाइयों का तांता लग गया। उन्होंने 75 से अधिक देशों की प्रतिभाग‍ियों को पीछे छोड़ते हुए इस ताज को हास‍िल किया है। उनकी जीत के बाद सोशल मीड‍िया पर हरनाज काफी ट्रेंड करने लगी थीं। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड था। इंस्टाग्राम से लेकर ट्व‍िटर तक, हर जगह बधाई संदेश की बाढ़ सी आ गई थी। दो दिनों तक हरनाज के असली ट्व‍िटल हैंडल को लेकर कन्फ्यूजन भी देखने को मिला। किसी ने उनका एक फेक ट्विटर अकाउंट बना दिया और उसी पर लोग बधाई देने लगे। यहां तक कि सुष्मिता सेन और शशि थरूर जैसी हस्तियों ने भी वैसे ही फेक ट्विटर हैंडल पर बधाई दी। बाद में हरनाज ने इंस्टाग्राम पर अपने रियल ट्व‍िटर अकाउंट का लिंक शेयर किया। इसके बाद लोगों की यह दुव‍िधा दूर हुई।

हुआ यूं कि सबसे पहले 13 दिसंबर को जब मिस यून‍िवर्स 2021 के विनर यानी हरनाज संधू के नाम का अनांउसमेंट हुआ, तब  @harnaazsandhu03 नाम के ट्व‍िटर अकाउंट ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अकाउंट ओनर ने इसे हरनाज संधू का ऑफ‍िश‍ियल अकाउंट बताते हुए लाइमलाइट छीनी। इस अकाउंट से मिस यून‍िवर्स 2021 प्रतियोग‍िता की तस्वीरें और वीड‍ियोज पोस्ट किए गए थे। कई सेलेब्स ने इस अकाउंट को टैग कर हरनाज संधू को बधाई दी थी। सुष्म‍िता सेन, लारा दत्ता, शश‍ि थरूर ने हरनाज के इसी फेक अकाउंट पर उन्हें मिस यून‍िवर्स बनने की शुभकामनाएं भेजी थीं। कई मीड‍िया चैनल्स ने भी इस अकाउंट को टैग कर खबर शेयर की थी, जिसके बाद इस अकाउंट के फॉलोअर्स देखते ही देखते बढ़ गए थे।

फैक्ट चेकर्स ने फालोअर्स के बढ़ते ग्राफ को जांचा

फॉलोअर्स के बढ़ते ग्राफ को देख फैक्ट चैकर्स ने तुरंत इसकी जांच की। जांच के बाद पता चला कि @harnaazsandhu03 नाम का यह अकाउंट पहले  ‘@malopezpz’के नाम से एक्ट‍िव था। हरनाज संधू से पहले इस अकाउंट द्वारा कोलंब‍ियन मॉडल María Alejandra López Pérez से जुड़े कंटेट शेयर किए जा रहे थे. @malopezpz ट्व‍िटर अकाउंट, जो कि बाद में @harnaazsandhu03 नाम से कंटेट शेयर कर रहा था, इसके ज्यादातर ट्वीट्स स्पैन‍िश में थे। जब इस अकाउंट में जरुरत के मुताब‍िक फॉलोअर्स बन गए, तो यह अकाउंट डिएक्ट‍िवेट हो गया।

इस तरह चालू हुआ नया अकाउंट

इसके बंद होते ही, @HarnaazSandhu नाम का ट्व‍िटर अकाउंट चालू हो गया। इस अकाउंट को वेर‍िफाइड ब्लू ट‍िक स्टेटस भी मिल गया था. OSINT एक्सपर्ट और प्रोग्रामर अजेयेंद्र उर्म‍िला त्र‍िपाठी ने इस अकाउंट का भंडाफोड़ कर दिया। एक्सपर्ट ने बताया कि @HarnaazSandhu नाम का यह ट्व‍िटर अकाउंट पहले @harnaazsandhu03 नाम से एक्ट‍िव था और इससे पहले यह अकाउंट @malopezpz के लिए कंटेंट पोस्ट करता था।

एक होने का पता चलने पर हटाया ब्लू टिक

ट्व‍िटर अकाउंट के फेक होने का पता चलने पर @HarnaazSandhu अकाउंट पर लगा ब्लू ट‍िक हटा दिया गया। इसके बाद इस अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 75 हजार से गिरकर सीधे 2 पर आ गई। बाद में इसे ट्व‍िटर ने सस्पेंड कर दिया। इस अकाउंट को पहले वेर‍िफाई ही क्यों किया गया था। इस सवाल पर एक्सपर्ट ने बताया कि इसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

ओरिजिनल टि्वटर लिंक पर हरनाज  के 14.5 हजार फॉलोअर्स

इतने कन्फ्यूजन के बाद हरनाज संधू ने अपने वेर‍िफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ओर‍िज‍िनल ट्व‍िटर लिंक शेयर किया, जो कि @HarnaazKaur है। इस अकाउंट पर अब तक 14.5k फॉलोअर्स बन चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...