RANCHI (Rupam): “क्या बताएं सर मेरी माली हालत और औकात ऐसी नहीं कि मैं 9 लाख की कीमती कार खरीद सकूं। किसी तरह जी खा रही हूं। महिला समिति में 40 हजार रुपया लोन लेने गये तो हर कोई मुझे बधाई देने लगा। किस बात की बधाई, यह पूछने पर सबने बताया कि आपके नाम से 9 लाख की कार सड़क पर दौड़ रही है। यह सुन मेरा माथा चकरा गया। भागे-भागे बैंक गये तो देखें बात में दम है। मेरे नाम और पता से I-20 हुंडई कार फाइनांस किया गया है। केवल मोबाइल नंबर गलत लिखा हुआ है। कसम से आज तक हम बैंक तक नहीं गये। गाड़ी तक नहीं चलाने जानते, कभी सोचे भी नहीं कि कार खरीदेंगे। कहां- कैसे गोलमाल हो गया। यह न तो बैंकवाले कुछ बता रहे हैं और न तो कार पर चढ़ने वाला मिल रहा है।” यह कहना है शर्मा गुडि़या नंदू का। गुडि़या ने कहा कुछ दिन पहले उसने विनोद कंसारी से 1 लाख रुपया पर्सनल लोन दिलाने को कहा था। तभी विनोद ने उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य कागजात लिया था। विनोद हरमू रोड बिजली ऑफिस के पास रहता है। गुडि़या को शंका है कि यह गलत काम विनोद ने ही किया है। सुनें क्या बोली गुडि़या और उसके पति दिनेश कुमार शर्मा
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर JPSC अभ्यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, PT परीक्षा की CBI से जांच कराने के लिए छेड़ा मुहिम
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो






