spot_img

बजाज ऑटो ने लांच किया Platina 110 ABS, जानें फीचर और कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया की जानी-मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने ऑल-न्यू Platina 110 (प्लेटिना 110) बाइक को लांच किया है। य‍ह एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम की पहली दोपहिया है। यह सुरक्षा फीचर इस सेगमेंट की किसी मोटरसाइकिल में इसके पहले से नहीं है। इससे पहले मंगलवार को ही प्लेटिना 100 बाइक को इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर के साथ लांच किया गया था। बजाज ने अपनी इस अपडेटेड कम्यूटर बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 65,920 रखी है।

इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा

तीन आकर्षक रंगों में है उपलब्‍ध

प्लेटिना बाइक को नया लुक देने के लिए नए मिरर दिए गए हैं। इसके साथ ही नई बाइक में हैंड-गार्ड्स भी दिया गया है। कंपनी ने नई प्लेटिना को तीन रंगों में पेश किया है। इसमें Volcanic Red, Charcoal Black, और Beach Blue वॉलकेनिक रेड, चारकोल ब्लैक और बीच ब्लू रंग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन

ऑल-न्यू प्लेटिना 110 बाइक में 115 cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन में इलेक्ट्रॉनिक फ्लूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया गया है। यह इंजन 7000 rpm पर 6.33 किलोवाट (8.6 PS) और 5000 rpm पर 9.81 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।

इसे भी पढ़ें :खादगढ़ा बस स्टैंड से 35 किलो गांजा के साथ युवक धराया

 ब्रेकिंग की जरूरत के हिसाब से सुरक्षा

नई प्लेटिना की लांचिंग पर बजाज ऑटो लिमिटेड के घरेलू मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, नई प्लेटिना 110 एबीएस कल्पना से परे ब्रेकिंग की जरूरतों के लिहाज से सवारों को पूरी कंट्रोल के साथ बेजोड़ सुरक्षा प्रदान करती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...