चाईबासा : सदर थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के बयान पर सदर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़िता का 164 के तहत बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया।
इसे भी पढ़ें : मालिक की पत्नी ने यौन संबंध बनाने से किया इनकार …तो युवक ने कर दिया ये…
पीड़िता ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त सिंगराय दोरायबुरु को फोन कर दोक्कट्टा गांव में लगे माघे पर्व मेला घूमने जाने की बात कही। इस पर उसके दोस्त सिंगराय दोरायबुरु ने लड़की को एसपीजी मिशन स्कूल के पास आने को बोला और अपने गांव के भाई बागुन कालुडिया और जमादार दोरायबुरु को उसे लेने भेजा और उसके साथ आने को बोला। पीड़िता ने अपने दोस्त के कहने पर दोनों आरोपियों के साथ दोक्कट्टा गांव पहुंची। जहां सभी ने मुर्गा खाया और बीयर पीया। वहीं पर बागुन कालुडिया और जमादार दोरायबुरु ने जबरदस्ती उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की का दोस्त सिंहराय दोरायबुरु भी वहां पहुंचा और पानी पिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात्रि में बागुन कालुडिया ने लड़की को अपने भाई के घर ले जाकर रखा और दूसरे दिन पिल्लई हॉल के पास लाकर छोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….
जिसके बाद पीड़िता घूमते-घूमते सदर अस्पताल परिसर पहुंची और वहां शौच करने के लिए एक बंद क्वार्टर में पीछे का दरवाजा से घर में पहुंची। जहां सदर अस्पताल के कर्मियों ने बंद पड़े स्वास्थ्य कर्मी के घर में लड़की को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्वार्टर पहुंचकर लड़की को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में युवती ने अपने साथ पूर्व के परिचित तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की बात बतायी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…




