रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक एक युवक हाइवोल्टेज ड्रामा करता रहा। वह शोले के वीरू की तरह निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। उसे देखने और मनाने के लिए वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उससे बार-बार नीचे उतर आने की अपील करते रहे, मगर वह नहीं माना और कूदने की धमकी देता रहा। वह ओवर ब्रिज के बीचों-बीच बैठ गया।
इसे भी पढ़ें : पिता ने काट डाला बेटी की मुड़ी, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना, वजह हैरान करने वाली
जब उसने लोगों की बात नहीं मानी तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना की पुलिस वहां पहुंची और युवक को ओवरब्रिज से नीचे उतार कर अपने साथ ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : गुमला में CRPF जवान ने दबिया से हमला कर ससुराल के 8 लोगों को किया जख्मी, 4 रेफर
जानकारी के अनुसार युवक का नाम लक्ष्मण सिंह है। वह यूपी के गोरखपुर का रहनेवाला है। उसके परिजन बोकारो में रहते हैं। उसका भाई रिम्स अस्पताल में एडमिट है। वह आत्महत्या करने की कोशिश क्यों कर रहा था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : पोलार्ड का धमाका, श्रीलंका के इस गेंदबाज के 6 गेंद में मारे 6 छक्के





