रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान 35 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक का नाम कृष्णा है। वह ओडिसा से बस से गांजा लेकर खादगढ़ा बस स्टैंड आया था। यहां से उसे गांजा लेकर भोजपुर जाना था। भोजपुर जाने वाली बस में गांजा को लोड भी कर दिया था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन चेकिंग की, जिसमें 35 किलो गांजा जब्त किया। साथ ही कृष्णा को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…
इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दोस्त और दो अन्य ने किया कुकर्म, तीनों पहुंचे हवालात












