spot_img

चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

संपत्ति के लालच में हुआ था पतिपत्‍नी का मर्डर, मुख्‍य आरोपी सुमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : रांची के गोंदा थाने के टिकली टोली में पति-पत्नी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दोहरे हत्याकांड को संपत्ति के लालच में अंजाम दिया गया था। बता दें कि बीते शुक्रवार को तेतरु पाहन और उनकी पत्नी रतिया देवी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस ने इस मर्डर के मुख्‍य आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्‍त चाकू और पल्‍सर बाइक JH01BH9055 को बरामद कर लिया।  

आरोपी ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि अपने चाचा-चाची से मोबाइल और बाइक की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें : …और मर कर भी अमर हो गया 17 साल का युवक, 5 लोगों को दिया जीवनदान

हत्‍या के पहले पिलाई गई थी शराब

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी की हत्या के पहले दोनों को शराब पिलाई गई थी। जब दोनों नशे में बेसुध हो गए, तो सुमित ने चाकू से दोनों का मर्डर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सुमित वहां से फरार हो गया। सुमित अक्सर दंपती के घर आता-जाता था।

इसे भी पढ़ें : बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत की तो बदमाशों ने गोलियों से भूना

दंपती की नहीं है कोई संतान

जिस दंपती की हत्या हुई है, उनकी कोई संतान नहीं है। उनके पास बड़ी पैतृक संपत्ति है। उस संपत्ति पर सुमित की नजर थी। वह कई बार संपत्ति को अपने नाम करवाने की कोशिश कर चुका था। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ, तो अपने ही चाचा-चाची की हत्या की साजिश रची और उन्हें शराब पिलाकर मार डाला।

इसे भी पढ़ें : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आयशा ने साबरमती में लगाई थी छलांग, पति गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...