UP : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया, तो मंदिर की घंटियों की गूंज मानो उनके शब्दों का आलोक बन गई। दर्शन-पूजन के बाद जब वे बाहर निकले, तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके एक दर्शन के लिये व्याकुल था। इसी भीड़ के बीच, पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “भारत को नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं से सबक लेना चाहिये। आज आवश्यकता है कि हिंदू एक हों। भारत को घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र बनना चाहिये, यही विश्व शांति का एकमात्र मार्ग है।”
पदयात्रा का ऐलान
उन्होंने घोषणा की कि वे 7 नवंबर से 16 नवंबर तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि “यह यात्रा किसी राजनीति के लिये नहीं, बल्कि हिंदू राष्ट्र के लिये है। हिंदुत्व मानवता की विचारधारा है।” पत्रकारों ने पूछा, क्या भगवाधारी राजनेता बन सकते हैं? वे मुस्कुराये और बोले, “क्यों नहीं? योगी बाबा इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। मैं योगी जी का समर्थक हूं। जिसको आपत्ति हो, वह हमारी हवेली पर आ जाये।” PM मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी पर भी उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“मां किसी की भी हो, वह पूज्यनीय है। किसी भी मां के लिये निंदनीय शब्द नहीं बोलने चाहिये।” उन्होंने आगे कहा कि
“मैं अब बिहार के गया जा रहा हूं। वह मेरा घर है। यह यात्रा चुनावी नहीं, बल्कि पितरों के तर्पण के लिये है।” राजनीतिक सवालों पर उन्होंने दृढ़ता से कहा, “मैं किसी पार्टी का नहीं, मैं सच्चा सनातनी हूं। मैं सिर्फ सनातन की बात करता हूं।”
इसे भी पढ़े : प्री कल्टीवेशन ड्राइव, नशे की धरती पर उगती नई उम्मीदें..
इसे भी पढ़े : मणिपुर में PM बोले, मैं आपके साथ…
इसे भी पढ़े : चाणक्य नीति : बेशक,यह तीन काम करने वाले हो जाते हैं कंगाल
इसे भी पढ़े : 1 करोड़ की हथिनी चोरी, रहस्य, रोमांच और साजिश का खेल…












