RANCHI : रांची पुलिस ने एक बड़का फ्रॉड को पकड़ा है। वह खुद को कभी सीएम सुरक्षा अधिकारी, कभी इनकम टैक्स अधिकारी तो कभी कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को ठगता था। शहर के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में सुरक्षा अधिकारी की तरह ड्रेस पहनकर जाता था। खुद को अधिकारी बताकर सामान जल्द देने को माहौल बनाता। सामान खरीदने के बाद फर्जी एप से ऑनलाइन पेमेंट करता और सामान लेकर चला जाता। उसके खिलाफ रांची के कोतवाली, जगरनाथपुर और सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज है। रांची की सुखदेवनगर और जगरनाथपुर थाने की पुलिस ने कपिल गुप्ता को धुर्वा थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड सुजाता सिनेमा के पास का रहनेवाला है। वर्तमान में अपने ससुराल में धुर्वा थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास रह रहा था। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने रांची के शहर के कई दुकानों से ठगी करने की बात कबूली है।
इसे भी पढ़ें :सिपाही भर्ती परीक्षा में 13 “मुन्ना भाई” धराये, मजिस्ट्रेट भी हैरान
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गंदा धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस रह गई दंग
इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्टर ने एंकर को मारा थप्पड़, देखिये फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…














