बढ़ सकता है थायरॉयड की बीमारी का खतरा
कोहराम लाइव डेस्क : शरीर के विकास और मेटाबॉलिज्म में आयोडीन की अहम भूमिका है। थायराइड हार्मोन्स बनाने के लिए आयोडीन जरूरी है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, वयस्कों को हर दिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है। गर्भावस्था में हर दिन 220 माइक्रोग्राम, जबकि ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 290 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि प्रोसेस्ड फूड अधिक खाने से शरीर में ओयोडीन की कमी हो सकती है, जिससे ग्वायटर की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
पहले से कम आ रहे मामले
यह सही है कि आयोडीन युक्त नमक की वजह से अब आयोडीन की कमी के मामले पहले की तुलना में बहुत कम आते हैं, लेकिन फिर भी कई लोग इसकी कमी का शिकार हो जाते हैं। अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की लगभग 30 फीसदी आबादी में आयोडीन की कमी का खतरा है। इसका संकेत है कि आप में Iodine की कमी हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं। थायरॉयड ग्रंथि Goiter का बढ़ जाना आयोडीन की कमी का सबसे पहला और स्पष्ट लक्षण है। इसे कई लोग घेंघा भी कहते हैं। जो लोग प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर रहते हैं, उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें :चंदवा के होटलों में छापा, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त
ग्वायटर की वजह से सांस लेने में कठिनाई
ग्वायटर की वजह से सांस लेने और निगलने में कठिनाई महसूस हो सकती है। अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन के अनुसार, लेटने पर आपको ऐसा महसूस हो सकता है जैसे कि आपका दम घुट रहा हो। टेक्सास वूमेंस यूनिवर्सिटी में न्यूट्रिशन एंड फूड साइस की प्रोफेसर डॉक्टर नैन्सी डिमार्को ने ‘द हेल्दी वेबसाइट’ को बताया, ‘आयोडीन, एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो बॉडी के हर टिश्यू में पाया जाता है। थायरोक्सिन और ट्राईआयोडायरोनिन जैसे थायराइड हार्मोन के उत्पादन में Iodine की अहम भूमिका है।
इसे भी पढ़ें :Bihar जा रही 1150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त
प्रेग्नेंसी के समय हो सकती है परेशानी
प्रेग्नेंसी के समय शरीर को थायरॉयड हार्मोन की जरूरत होती है और इसके लिए पर्याप्त मात्रा में Iodine की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञ बताते है कि थायरॉयड हार्मोन मायलिन बनाते हैं, जिनसे तंत्रिका कोशिकाओं की रक्षा होती है। गंभीर आयोडीन की कमी होने पर गर्भपात का भी खतरा संभव है।
इसे भी पढ़ें :रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)








