Kohramlive Desk : Asia Cup 2022 के लीग चरण का मैच भारत ने जीता तो पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड का मुकाबला अपने नाम किया। अब Asia Cup 2022 के फाइनल में भी इन दो टीमों की भिड़ंत हो सकती है। बता दें कि भारतीय टीम ने लीग चरण में अपने दोनों मैच जीते। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी तो वहीं दूसरे मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को हराया। पाकिस्तान की बात करें तो उसने भारत से शिकस्त मिलने के बाद हॉन्ग कॉन्ग को 155 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टूर्नामेंट में केवल 1-1 मैच ही हारे हैं।
सुपर राउंड में 4 टीमें
टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सुपर-4 चरण तक पहुंचने से पहले हॉन्ग कॉन्ग और बांग्लादेश बाहर हो गए। अब 4 टीमें सुपर-4 राउंड में हैं। सुपर-4 में से ही दो टीमें फाइनल खेलेंगी जो टॉप पर रहेंगी। फिलहाल पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपने-अपने मैच जीते और टॉप-2 टीम हैं। भारत तीसरे और अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है।
इस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़त संभव
पाकिस्तान अगर अपने बाकी दोनों मैच जीतता है तो सीधे टॉप पर रहते हुए फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत को यदि फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। भारत का अभी श्रीलंका और अफगानिस्तान से सामना होना है। एक समीकरण यह भी है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के एक बराबर अंक हो जाएं। इसके लिए भारत को श्रीलंका को हराना होगा, जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
इसे भी पढ़ें :मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :मोमोस के चक्कर में तीन बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…








