spot_img
spot_img

आसाराम बापू को मिली बेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बलात्कार के मामले में जेल में बंद आसाराम बापू को गुजरात हाई कोर्ट से छह महीने की जमानत मिल गई है। कोर्ट ने यह राहत आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुये दी है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि जोधपुर कोर्ट पहले ही आसाराम को स्वास्थ्य कारणों से छह महीने की जमानत दे चुका है, इसलिए गुजरात हाई कोर्ट भी वही रुख अपनायेगा। 86 साल के आसाराम हार्ट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। कोर्ट ने माना कि उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुये उन्हें फिलहाल जमानत दी जा रही है। यदि छह महीने में अपील पर सुनवाई आगे नहीं बढ़ती, तो वह फिर से जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी दे सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि यदि जोधपुर जेल में पर्याप्त मेडिकल सुविधायें नहीं हैं, तो आसाराम को साबरमती जेल ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं, पीड़िता के वकील ने तर्क दिया कि आसाराम पहले भी कई जगहों अहमदाबाद, जोधपुर, इंदौर, ऋषिकेश आदि पर आते-जाते रहे हैं और उनकी तबीयत उतनी गंभीर नहीं है। गौरतलब है कि सूरत की एक महिला ने 2013 में आसाराम पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसमें गांधीनगर कोर्ट ने 2023 में उन्हें दोषी ठहराया। महिला ने आरोप लगाया था कि 1997 से 2006 के बीच अहमदाबाद और मोटेरा आश्रमों में आसाराम ने उसका यौन शोषण किया।

इसे भी पढ़े : एक साथ डूब गये 9 युवक…

इसे भी पढ़े : SP का एक्शन, हटाये गये ये थानेदार…

इसे भी पढ़े : अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 81 अफसरों के तबादले…

इसे भी पढ़े : भैंसा पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे ये नेता, वीडियो वायरल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...