Ramgarh : भुरकुंडा थानेदार निर्भय कुमार को रामगढ़ SP ने उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह उपेंद्र कुमार को थानेदार बनाया गया है। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया, जब भुरकुंडा मेन रोड पर जाम हटाने के दौरान निर्भय कुमार ने एक आम व्यक्ति से मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामगढ़ एसपी ने जांच कराई, जिसमें थाना प्रभारी दोषी पाये गये। इसके बाद उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुये पद से हटा दिया गया। SP ने कहा, “पुलिसकर्मी अगर अनुशासन तोड़ेंगे या अमर्यादित व्यवहार करेंगे, तो कार्रवाई तय है।”







