Kohramlive : हिमाचल की शांत वादियों में बुधवार की सुबह एक प्रशासनिक भूचाल लेकर आई। सुक्खू सरकार ने पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा तबादला अभियान चलाते हुये 81 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किये। इनमें 62 HPS अधिकारी, 15 IPS अधिकारी और चार अतिरिक्त कार्यभार वाले अफसर शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि पहली बार राज्य के छह जिलों में गैर-IPS अधिकारियों को स्थायी SP की कमान सौंपी गई है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। कुल सात जिलों में नये जिला कप्तान बनाये गये। 2006 से 2008 बैच तक के HPS अधिकारी अब जिलों की बागडोर संभालेंगे। मदन लाल-2 (कुल्लू), सुशील कुमार (किन्नौर), विजय कुमार (चंबा), कुलभूषण वर्मा (नूरपुर), विनोद कुमार-2 (बद्दी), बलवीर सिंह (हमीरपुर), और IPS अशोक रतन (कांगड़ा) अब नये पुलिस कप्तान होंगे।
सरकार ने 15 IPS अधिकारियों का तबादला किया है, ADGP अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग, IG प्रेम कुमार ठाकुर को पुलिस अकादमी शिमला, डॉ. डीके चौधरी और अनुपम शर्मा को DIG साइबर क्राइम, जबकि रंजना चौहान को मानवाधिकार आयोग भेजा गया है। चार IPS अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है, ज्ञानेश्वर सिंह अब STF शिमला, विमल गुप्ता IG एपीटी, गुरदेव चंद शर्मा DIG कानून व्यवस्था और DIG सौम्या को पीटीसी डरोह का चार्ज दिया गया है।










