एक साथ डूब गये 9 युवक…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र स्थित तेलमच्चो दामोदर नदी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान 9 युवक डूब गये, जिनमें से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक का शव बरामद हुआ है। बाकी पांच युवकों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, भीमकनाली और भूली इलाके से दो अलग-अलग ग्रुप के युवक स्नान करने नदी में उतरे थे। इस दौरान तेज धारा में बह जाने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुये तीन युवकों को बचाया, लेकिन बाकी गहराई में समा गये।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ गिरजानंद किस्कू और महुदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सांसद ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और NDRF टीम की मांग की। गुरुवार सुबह टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सांसद महतो ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल हजारों श्रद्धालु नदी में स्नान करते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था। उन्होंने घटना के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद गहरी नाराजगी और शोक का माहौल है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...